Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नियमित हाजिरी के लिए सुजानपुर थाना पहुंचे विधायक आशीष शर्मा

Hamirpur, Arvind-:सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक आशीष शर्मा बुधवार को नियमित हाजिरी देने सुजानपुर थाना पहुंचे। थाना परिसर में प्रवेश करते ही उन्होंने नित्य क्रम अनुसार सबसे पहले परिसर स्थित मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था और पुलिस जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस जो भी जानकारी चाहती है, वह उसे ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाते रहेंगे.

ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के तहत विधायक आशीष शर्मा को सुजानपुर थाना में समय-समय पर उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करना अनिवार्य है। इसी क्रम में वह दूसरी बार हाजिरी के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है और न ही किसी अवैध गतिविधि से उनका कोई संबंध है। उनके अनुसार, उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले राजनीतिक द्वेष और प्रताड़ना की मानसिकता से प्रेरित हैं।शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के इशारों पर उनके विरुद्ध बेबुनियाद मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें दबाव में लाना और मानसिक रूप से परेशान करना है। उन्होंने कहा कि चाहे राजधानी शिमला हो, हमीरपुर थाना परिसर हो या सुजानपुर थाना—जहां कहीं भी उन्हें बुलाया गया, वह हर जगह पहुंचे और जांच में पूरा सहयोग दिया।

कहा—कानून पर पूरा भरोसा, हर सवाल का देंगे सच्चाई से जवा

विधायक ने कहा कि आगे भी पुलिस कोई भी सवाल पूछेगी या दस्तावेज मांगेगी तो वह पूरी निष्ठा से उपलब्ध करवाएंगे। भाजपा से जुड़ाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और अंतिम सांस तक भाजपा में ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ छोटे नेताओं द्वारा दिए जाने वाले बयान उनके लिए कोई मायने नहीं रखते, क्योंकि ऐसे बयानों का राजनीतिक महत्व नहीं होता।विधायक के थाना पहुंचने के दौरान सुरक्षा प्रबंध भी सख्त रखे गए। उनके समर्थक भी थोड़ी देर के लिए थाना परिसर के बाहर जुटे दिखाई दिए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विधायक के खिलाफ जांच प्रक्रिया कानून के अनुसार चल रही है और उनसे आवश्यक जानकारी ली जा रही है।आशीष शर्मा ने पुनः कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और उन्हें विश्वास है कि न्यायालय में उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सच सामने आने में देर हो सकती है, परंतु सत्य कभी छिपता नहीं। जनता का विश्वास उनके साथ है और वह पूरी ईमानदारी के साथ अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.