Facebook-f Youtube X-twitter

मुकेश अग्निहोत्री ने मंच से अफसरशाही और विपक्ष पर किया जोरदार हमला, सीएम सुक्खू को भी सुनाई खरी-खरी

Mandi, Dharamveer-:मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तीखे तेवर दिखाते हुए अफसरशाही सहित विपक्ष पर जोरदार जुबानी हमला बोलने के साथ सीएम सुक्खू को भी मंच से खरी-खरी सुना डाली। अग्निहोत्री ने अफसरशाही को सीधे चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि जो अधिकारी कांग्रेस सरकार रहते हुए भाजपा नेताओं के घर हाजिरी लगा रहे हैं या साजिश कर रहे हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। रात के अंधेरे में निपटा देंगे” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस सरकार किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। 

अब डंडा पकड़कर काम करें सीएम सुक्खू

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  मंच से सीएम सुक्खू को सुनाते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि सीएम सुक्खू को भी ऐसे लोगों से हाथ में डंडा लेकर सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा मुकेश अग्निहोत्री स्पष्टवादी विचारधारा रखने रखने के साथ किसी से भी डरने वाला नहीं है। यदि कोई उन्हें कुचलने की कोशिश करेगा तो उनका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। जिनको कांग्रेस सरकार में अधिमान मिलना चाहिए सीएम सुक्खू को अब उनको खुल के दे देना चाहिए, ताकि आगे की तैयारी की जा सके।

कछुए की चाल से चलें हैं केंद्र प्रायोजित बड़े प्रोजेक्ट

अग्निहोत्री ने जल जीवन मिशन के 1200 करोड़ रुपये रोकने का आरोप भी केंद्र सरकार पर लगाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ठेकेदारों को भुगतान इसलिए रुक रहा है क्योंकि भाजपा के नेता केंद्र में हिमाचल की फाइलें अटका रहे हैं। बल्क ड्रग पार्क जैसे बड़े प्रोजेक्टों को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है, ताकि यहां कछुए की चाल से विकास कार्य चल सके। केंद्र की इस साजिश को हिमाचल की जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं हैं।

हर समय गारटियां पूरी होने को आलाप लगाने वालों को जल्द दिया जाएगा हिसाब

वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा नेता हर समय प्रदेश सरकार की गांरटियां पूरी न होने की रट लगाए नहीं थकते हैं। सोशल मीडिया पर भी यही राग भाजपा नेता अलापते रहते हैं। उन्हें अपनी सभी दी हुई गारंटियां याद है और आने वाले दो सालों में महिलाओं को 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने वाली गारंटी भी पूरी कर दी जाएंगी। वो समय जल्द आने वाला है जब भाजपा को हर गारंटी का हिसाब दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express /मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.