Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SDM को लगाई थी फटकार, राव इंद्रजीत ने मानी गलती

रेवाड़ी, हरियाणा | केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान SDM सुरेश दलाल को फटकार लगाने वाली घटना में अपनी गलती मान ली है। शुक्रवार को नगर परिषद के विकास कार्य उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित राव ने मंच से कहा कि वीडियो देखकर पता चला कि SDM ने विधायक का नाम सही लिया था।

उन्होंने कहा, “इसका मतलब गलती मेरी थी। कोई बात नहीं, SDM साहब। कभी-कभी गलती हो जाती है। लेकिन अगर कोई अधिकारी या कार्यकर्ता गलती करेगा, तो मैं उसे पकड़ लूंगा और बख्शूंगा नहीं।”

बता दें कि 23 नवंबर को राव इंद्रजीत सिंह ने रन फॉर यूनिटी मैराथन कार्यक्रम में SDM सुरेश दलाल पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि कोसली विधायक का नाम सुनील नहीं, अनिल यादव है और SDM ने इसे सही नहीं कहा। विवाद के बाद SDM ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने मंच से विधायक का नाम सही ही लिया था, और सुनने में राव को गलती हुई थी।

इस शुक्रवार के कार्यक्रम में राव ने स्पष्ट किया कि वीडियो देखकर उन्होंने समझा कि गलती उनके पक्ष में हुई थी। उन्होंने कहा, “मैं रेवाड़ी का बाशिंदा हूं और भाईचारे के नाते सलाह दे रहा हूं कि गलती हो जाए तो उसे स्वीकार करना चाहिए। मैंने अपनी गलती मान ली।”

राव इंद्रजीत सिंह ने यह भी कहा कि अधिकारी और सार्वजनिक प्रतिनिधियों का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि किसी को जिम्मेदारी दी गई है, तो उसे निभाना उनका फर्ज है। 5 साल बाद जनता चुनेगी या नहीं, यह उनके हाथ में है, लेकिन चुने हुए प्रतिनिधियों को उचित सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन और अधिकारियों को यह समझना होगा कि जनता और सरकार की सेवा में उनके कार्यों की जवाबदेही है। इस बयान के साथ ही राव ने SDM सुरेश दलाल के प्रति अपना सम्मान भी व्यक्त किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इंडिगो फ्लाइट में 3 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल इमरजेंसी में सूरत में कराई गई लैंडिंग

Summer express, सूरत। अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-7018 में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक तीन वर्षीय बच्चा अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान की सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग...

पंजाब में पहली जुलाई से सक्रिय होगा प्री-मानसून, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

Summer express, अमृतसर। पंजाब में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक जुलाई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने जा रही हैं, जिसके प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने...

सिंधु जल संधि पर बढ़ा भारत-पाकिस्तान तनाव, पाक मंत्री की चेतावनी से विवाद और गहराया

Summer express, इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (इंडस वॉटर्स ट्रीटी) को लेकर जारी विवाद के बीच पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि किसी ने सिंधु जल संधि के तहत...

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.