Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिप्टी CM के  बयान पर बोले कृषि मंत्री—किसी विशेष अधिकारी को लेकर हो सकती है उनकी राय

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के दौरान उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अधिकारियों को लेकर दिए गए बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। अब इस बयान पर राज्य के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि डिप्टी CM की टिप्पणी किसी विशेष अधिकारी के प्रति उनकी व्यक्तिगत धारणा हो सकती है और इसे पूरे अफसरशाही पर लागू नहीं किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से मुकेश अग्निहोत्री ने कहा था कि कुछ अफसर कांग्रेस सरकार के बावजूद भाजपा नेताओं के घर चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने मंच से ही चेतावनी भरे लहजे में कहा कि रात के अंधेरे में सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाले अफसरों को “निपटा दिया जाएगा”। इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी नसीहत देते हुए कहा कि “अफसरों से दोनों हाथों से निपटो।”इन बयानों ने जहां विपक्ष को हमलावर होने का मौका दिया, वहीं अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने स्थिति को संतुलित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जन संकल्प सम्मेलन में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे साफ है कि जनता सरकार के काम से संतुष्ट है। भाजपा द्वारा कार्यक्रम को फ्लॉप बताने के दावे को नकारते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष इस भीड़ को देख घबरा गया है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार में गुटबाज़ी या मतभेद जैसी कोई स्थिति नहीं है। सभी नेताओं ने मंच से अपने विचार रखे और एकजुट होकर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.