Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी रैली में पूर्व सीएम वीरभद्र की अनदेखी पर कुलदीप राठौर ने उठाए सवाल

आयोजन समिति पर साधा निशाना, माफी मांगने की सलाह

Shimla, Sanju-:कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंडी में आयोजित विशाल रैली में भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन इस जश्न के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। रैली स्थल पर लगे पोस्टरों और नेताओं के भाषणों में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जिक्र न होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजन समिति से यह बेहद गंभीर चूक हुई है और इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए।

वीरभद्र सिंह केवल कांग्रेस ही नहीं, हिमाचल की राजनीतिक धरोहर

राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह का योगदान असाधारण रहा है। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह राज्य के हर कोने में विकास के प्रतीक के रूप में याद किए जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस के ही कार्यक्रम में उनकी अनदेखी होना दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। राठौर ने कहा कि आयोजन समिति को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि वीरभद्र सिंह की तस्वीरें रैली स्थल पर प्रमुखता से लगाई जातीं और भाषणों में भी उनका सम्मानपूर्वक उल्लेख होता।उन्होंने इसे “बड़ी चूक” बताते हुए कहा कि यदि यह गलती अनजाने में भी हुई है, तब भी समिति को इसे स्वीकार करते हुए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह केवल कांग्रेस ही नहीं, हिमाचल की राजनीतिक धरोहर हैं। उनका अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भाजपा के नए आलीशान कार्यालय  पर  सवाल उठाए

इसी मुद्दे के साथ राठौर ने भाजपा पर भी तीखा प्रहार किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के शिमला दौरे और नए आलीशान कार्यालय के भूमिपूजन पर उन्होंने सवाल उठाए। राठौर ने कहा कि भाजपा के पास पहले से ही शिमला में दीपकमल नाम का एक बड़ा कार्यालय मौजूद है, फिर भी नया कार्यालय क्यों बनाया जा रहा है—यह समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में भाजपा जिस पैमाने पर नए कार्यालय बना रही है, उससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के पास अपार धन है और यह जांच का विषय होना चाहिए कि यह धन आ कहां से रहा है।

राठौर ने लोकसभा में सांसद अजय माकन द्वारा उठाए गए पार्टी फंड के आंकड़े भी दोहराए। उन्होंने कहा कि 2004 में कांग्रेस के पास 38 करोड़ रुपये और भाजपा के पास 88 करोड़ रुपये थे, जबकि 2024 तक कांग्रेस का फंड 133 करोड़ और भाजपा का फंड 10,107 करोड़ पहुंच गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यह अप्रत्याशित वृद्धि आखिर कैसे संभव हुई?राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों ने भारी फंड दिया है और यह फंड संभवतः “काम के बदले फंड” की तर्ज पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई कंपनियां, जिन पर ईडी और सीबीआई की जांच चल रही थी, उन्होंने भी भाजपा को भारी फंड दिया है, जिससे यह संदेह और गहरा हो जाता है कि यह पैसा सरकारी दबाव या सौदेबाजी का परिणाम तो नहीं। राठौर ने कहा कि यह मामला देश की जनता को बताने योग्य है और इसकी व्यापक जांच होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जहां भाजपा करोड़ों-करोड़ों के आलीशान कार्यालय बना रही है, वहीं कांग्रेस के खाते सील किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा के सभी बैंक खातों की जांच की जाए ताकि सच सामने आ सके कि इतने बड़े पैमाने पर धन कहां से आया।

नेता प्रतिपक्ष  के कांग्रेस पर दिए बयानों का दिया जवाब

इसके साथ ही राठौर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के कांग्रेस पर दिए हालिया बयानों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का हर बयान जवाब देने लायक नहीं होता, लेकिन भाजपा का हिमाचल में मिशन “लॉट्स” असफल हो चुका है।अब भाजपा फिर से कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, जो बिल्कुल सफल नहीं होगी।राठौर ने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस और सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है।जयराम ठाकुर इस तरह के बयान देकर केवल अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जनता सच समझ चुकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.