Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कष्ट निवारण बैठक में अनिल विज ने लापरवाह पुलिस अधिकारी को किया निलंबित

कैथल। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान एक मामले में जांच अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर मंत्री विज ने तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी को मौके पर ही निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों की जांच में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने बताया कि बैठक में प्राप्त कई शिकायतों का समाधान वहीं पर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि समिति की प्रक्रिया के अनुसार केवल वही मामले सुने जाते हैं, जो पूर्व निर्धारित सूची में दर्ज हों। अन्य शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं उपायुक्त को सौंप सकते हैं, जिन्हें जांच के बाद अगले सत्र में शामिल किया जा सकता है।  विज ने कहा, “आज जिन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी, उनका समाधान अगली बैठक में कर दिया जाएगा।”

वीआईपी नंबर मामले की जांच तेज

एक वाहन के वीआईपी नंबर को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मंत्री विज ने बताया कि जांच उस व्यक्ति पर केंद्रित है जिसने 1 करोड़ 17 लाख रुपये में विशेष नंबर खरीदा था, लेकिन बाद में पूरी राशि जमा नहीं की। उन्होंने कहा कि अब उस व्यक्ति की संपत्ति और आय स्रोतों की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह इतना महंगा नंबर लेने की वित्तीय क्षमता रखता था या नहीं। प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.