Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसान आंदोलन से सुर्खियों तक, अब रवि आजाद पर गंभीर आरोप

भिवानी | भिवानी जिले में किसान नेता रवि आजाद पर अनुसूचित जाति की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और उसके अपहरण के प्रयास के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर बहल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, करीब 15–20 दिन पहले नाबालिग लड़की बहल जाने के लिए गांव के बस स्टैंड पर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी रवि आजाद ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में आरोपी ने जबरन छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने खुद को बड़ा नेता बताते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 8 दिसंबर की रात एक बार फिर वही इनोवा गाड़ी नाबालिग के घर पहुंची। गाड़ी में सवार तीन अज्ञात युवकों ने कहा कि रवि आजाद ने उसे बुलाया है और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लड़की ने पूरी घटना अपने पिता को बताई, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले पर डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि रवि आजाद किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत के साथ सक्रिय भूमिका निभाने के चलते सुर्खियों में आया था और एक बड़े किसान नेता के रूप में पहचान बनाई थी। हालांकि, अब उस पर लगे गंभीर आरोपों से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे पहले भी मनीषा मौत मामले में नाम सामने आने के बाद किसान संगठन ने उसे निलंबित कर दिया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.