Facebook-f Youtube X-twitter

विनेश का फैसला बिल्कुल सही, ओलिंपिक में चमकेगा भारत: महावीर फोगाट

चरखी दादरी। पूर्व ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट द्वारा करीब 15 माह बाद संन्यास का फैसला वापस लेकर दोबारा कुश्ती मैट पर लौटने के निर्णय को उनके ताऊ और प्रारंभिक कोच, द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने पूरी तरह सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि विनेश का ओलिंपिक में पदक जीतने का सपना अब जरूर पूरा होगा।

महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश के पास ओलिंपिक का लंबा और मूल्यवान अनुभव है, जो आने वाले समय में उनके बेहद काम आएगा। उनका मानना है कि इस अनुभव और कड़ी मेहनत के दम पर विनेश इस बार ओलिंपिक में पदक जीतने में सफल रहेंगी।

महिला कुश्ती को नई पहचान दिलाने वाली और तीन बार ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी विनेश फोगाट के संन्यास से वापसी के फैसले से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश के इस फैसले से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे देश के खेल प्रशंसक उत्साहित हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि जो सपना पिछली बार अधूरा रह गया था, उसे विनेश जरूर साकार करेंगी।

पेरिस ओलिंपिक 2024 के बाद विनेश ने करीब 15 माह तक कुश्ती से दूरी बना ली थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महावीर फोगाट ने कहा कि यह कोई बहुत लंबा अंतराल नहीं है। कई खिलाड़ी चोट या अन्य कारणों से इससे भी अधिक समय तक खेल से दूर रहते हैं और फिर मजबूत वापसी करते हैं। ओलिंपिक में अभी करीब तीन साल का समय शेष है, ऐसे में विनेश के पास खुद को फिर से तैयार करने का पर्याप्त अवसर है।

महावीर फोगाट ने बताया कि विनेश ने अभ्यास शुरू कर दिया है और प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद गई हैं। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक का अनुभव और पिछली गलतियों से मिली सीख इस बार उनके लिए निर्णायक साबित होगी।

गौरतलब है कि पेरिस ओलिंपिक 2024 में फाइनल में पहुंचने के बाद 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस वजह से गोल्ड और सिल्वर मेडल की दहलीज पर पहुंचने के बावजूद उन्हें बिना पदक लौटना पड़ा। इस घटना से वे मानसिक रूप से टूट गई थीं और उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

देश लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव बलाली तक विनेश का भव्य स्वागत किया गया था। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में महावीर फोगाट ने उन्हें संन्यास न लेने और खेल जारी रखने की सलाह दी थी। हालांकि उस समय निराशा के चलते विनेश ने मैट से दूरी बना ली थी। अब संन्यास वापस लेकर उनकी वापसी को भारतीय कुश्ती के लिए एक बड़ी उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.