Facebook-f Youtube X-twitter

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट, यमुनानगर से फेसबुक पेज संचालक गिरफ्तार

यमुनानगर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक फेसबुक पेज संचालक को भारी पड़ गया। यमुनानगर पुलिस ने ‘राष्ट्रीय कदम न्यूज’ नामक फेसबुक पेज के संचालक अशोक भांबरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जगाधरी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर अपलोड किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया था। यह मामला तब सामने आया जब एक सुरक्षा एजेंट एसआई पदम सिंह ने फेसबुक पर विभिन्न पोस्ट देखते समय उक्त वीडियो देखा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में बताया गया कि इस तरह की भाषा समाज में तनाव और सौहार्द बिगाड़ सकती है, इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फेसबुक पेज संचालक अशोक भांबरी को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि संबंधित वीडियो लोकसभा चुनाव के समय का था, जिसे आरोपी ने अपने फेसबुक पेज पर दोबारा अपलोड किया था। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आरोपी का कहना है कि उसने जनता की आवाज उठाने के उद्देश्य से पोस्ट साझा की थी और विवाद बढ़ने पर वह पोस्ट बाद में डिलीट भी कर दी गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति, विशेषकर संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र, भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी खंगाला जा रहा है कि वीडियो को कितने लोगों तक पहुंचाया गया और इससे किसी प्रकार का सामाजिक तनाव उत्पन्न हुआ या नहीं। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Woman speaking at press conference.

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि सात नए उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह...
Soldiers at Army Public School entrance.

अंबाला में 7 स्कूलों को बम धमकी ईमेल :  आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी-1 भी शामिल,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express , अंबाला | हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर शाखा के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3, 4 और एक अन्य बड़े निजी स्कूल सहित कुल सात शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल...

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  में छात्रों की लगातार आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ...

लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, कुल चार स्कूलों,स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल,...

सैलून में हेयर ट्रीटमेंट के दौरान करंट लगने से महिला बेसुध, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Summer express, नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक सैलून हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून में बैठी नजर आती है, जहां शुरुआत में सब सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.