Facebook-f Youtube X-twitter

वोटिंग से एक दिन पहले पंजाब चुनाव आयोग पहुंची शिकायत: सुरक्षा बढ़ाने की मांग

कपूरथला। पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के एक दिन पहले यानी 13 दिसंबर को भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और MLA सुखपाल सिंह खैहरा ने स्टेट इलेक्शन कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाई। खैहरा ने चुनाव के दिन भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर जिले के बाहर से पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की, ताकि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें।

खैहरा ने शिकायत में कहा कि चुनाव के दौरान सत्ताधारी पार्टी द्वारा धक्केशाही की घटनाओं की सूचना पहले भी चुनाव आयोग को दी जा चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि लोकल पुलिस राजनीतिक दबाव में सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर सकती है, जिसमें पोलिंग बूथों पर कब्जा करना भी शामिल हो सकता है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और वर्करों को डराने के लिए कपूरथला पुलिस ने 14 नवंबर 2025 को सुभानपुर थाने में झूठे और मनगढ़ंत केस नंबर 251 दर्ज किए। इस केस में कुल 8 कांग्रेस वर्कर और कुछ अन्य लोगों को नामजद किया गया, जिनमें से दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया जबकि बाकी को जमानत मिल गई। खैहरा ने बताया कि यह पूरी योजना साजिशन तैयार की गई थी ताकि चुनाव के दिन डर का माहौल बनाकर वोट प्रभावित किया जा सके।

इसमें नामजद कांग्रेस नेताओं में ब्लॉक समिति उम्मीदवार पूरन सिंह और जिला परिषद सदस्य नरिंदरजीत कौर के पति जसविंदर सिंह शामिल हैं। खैहरा ने कहा कि पुलिस की यह भेदभावपूर्ण कार्रवाई केवल कांग्रेस वर्करों और नेताओं को डराने के लिए की गई।

इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि चुनाव के दिन बाहरी सुरक्षा तैनात की जाए। इस पत्र की एक कॉपी ऑब्जर्वर और पुलिस ऑब्जर्वर कपूरथला को भी भेजी गई है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - नगर निकाय चुनाव 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, 80% मतदान का लक्ष्य तय

नगर निकाय चुनाव 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, 80% मतदान का लक्ष्य तय

बिलासपुर, सुभाष। नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र और अन्य चुनावी व्यवस्थाओं...
Summer Express - चैत्र मेलों से एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की आय में बढ़ोतरी,16 लाख का राजस्व अर्जित

चैत्र मेलों से एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की आय में बढ़ोतरी,16 लाख का राजस्व अर्जित

हमीरपुर, अरविंद -:हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिवीजन ने हाल ही में संपन्न चैत्र मास मेलों के दौरान उल्लेखनीय आय दर्ज की है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आयोजित इन मेलों के दौरान निगम ने कुल 16 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह आयोजन 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चला, जिसमें...
Summer Express - Auto Draft

फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: अवैध कॉलोनी से सरकार को लाखों का नुकसान

Summer express, फतेहाबाद |  जिले में अवैध कॉमर्शियल कॉलोनी की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है, जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह पूरा मामला तहसील कार्यालय में नियमों की अनदेखी और मिलीभगत की आशंका को दर्शाता है। जानकारी के अनुसार, मिनी बाईपास के पास बीघड़ रोड...
Summer Express - बिना शिकायत सुधरेंगी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां, निगम ने शुरू की पहल

बिना शिकायत सुधरेंगी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां, निगम ने शुरू की पहल

Summer express, पानीपत |  नगर निगम अब बिना शिकायत के ही प्रॉपर्टी आईडी में मौजूद बड़ी त्रुटियों को सुधारने की पहल करने जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र, कैटेगरी और अन्य तकनीकी खामियों की पहचान स्वयं निगम अधिकारी और कर्मचारी करेंगे। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय (ULB) के एनडीसी पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। निगम...
Summer Express - सहारा योजना में बड़ी गड़बड़ी: बिलासपुर में 90 से अधिक लाभार्थियों के रिकॉर्ड गलत, जांच तेज

सहारा योजना में बड़ी गड़बड़ी: बिलासपुर में 90 से अधिक लाभार्थियों के रिकॉर्ड गलत, जांच तेज

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में मुख्यमंत्री सहारा योजना को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाए जाने के मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। जांच के दौरान अब ऐसे 90 से अधिक अन्य मामलों का भी खुलासा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.