Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोलकाता में मेसी इवेंट में हंगामा, सीएम ममता ने मांगी माफी

कोलकाता। कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में शनिवार को अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के सम्मान समारोह में बड़ी अव्यवस्था देखने को मिली। हजारों दर्शक मेसी को नजदीक से नहीं देख पाए, जिसके चलते उन्होंने स्टेडियम में पानी की बोतलें फेंकी और ग्राउंड पर उतरकर तोड़फोड़ की।

सुरक्षा कारणों से आयोजकों ने निर्धारित समय से पहले ही मेसी को स्टेडियम से बाहर ले जाना पड़ा। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इवेंट में शामिल होने जा रही थीं, लेकिन बीच रास्ते से उन्हें वापस लौटना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए।

दर्शकों का आरोप है कि स्टेडियम में मेसी को करीब 100 लोगों ने घेर रखा था, जिससे बाकी लोग उन्हें देख नहीं पा रहे थे। इसके अलावा, कुछ का आरोप है कि खेल मंत्री अरूप बिस्वास और अन्य वीवीआईपी मेसी के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त थे, जिससे सामान्य दर्शकों के लिए जगह नहीं बची।

सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि “सॉल्टलेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से मैं बहुत दुखी और हैरान हूं। मैं लियोनेल मेसी और उनके फैंस से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए दिल से माफी मांगती हूं।”

उन्होंने इस घटना की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी गठित की है। कमेटी की अध्यक्षता जस्टिस (रिटायर्ड) असीम कुमार रे करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और पहाड़ी मामले विभाग के सदस्य शामिल होंगे। समिति घटना की पूरी जांच करेगी, जिम्मेदार तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सिफारिशें करेगी।

भाजपा ने इस घटना पर सीएम ममता और तृणमूल कांग्रेस पर कड़ी आलोचना की। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम में सुरक्षा की कमी और आयोजन में पूरी तरह की गड़बड़ी हुई। हजारों प्रशंसक मेसी को देख नहीं पाए, जबकि कार्यक्रम का प्रबंधन पूरी तरह असंगठित था।

यह घटना न केवल स्थानीय दर्शकों के लिए शर्मनाक साबित हुई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजन की खराब तैयारी को उजागर करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.