Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल: भैंस बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, दूसरा आरोपी गिरफ्तार

नारनौल। नारनौल पुलिस ने भैंस बेचने के नाम पर की गई साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना, नारनौल की टीम ने अमीनाबाद, नूंह निवासी मुनफैद को गिरफ्तार किया। आरोपी को अमीनाबाद क्षेत्र से पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर 18,400 रुपये की राशि भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही अमीनाबाद, नूंह निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों ने मिलकर गुवानी गांव, नारनौल निवासी एक व्यक्ति से भैंस बेचने के नाम पर 34 हजार रुपये की ठगी की थी। पीड़ित ने सदर थाना, नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 नवंबर को उसने यूट्यूब पर भैंस का एक वीडियो देखा। वीडियो देखकर उसने भैंस खरीदने के लिए संपर्क किया, जिस पर आरोपियों ने बुकिंग के नाम पर 5,000 रुपये ट्रांसफर करवाए।

अगले दिन 14 नवंबर को भैंस को गाड़ी से भेजने की बात कही गई और इसकी कीमत 70,000 रुपये तय हुई। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर पीड़ित से और पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। कभी गाड़ी का जीपीएस खराब होने तो कभी डिलीवरी में देरी का हवाला देकर उससे 14,500 रुपये और फिर 21,750 रुपये मांगे गए। जब पीड़ित ने और पैसे देने से मना किया तो डिलीवरी रद्द करने की धमकी दी गई। इस तरह कुल 34,000 रुपये की ठगी की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस लगातार साइबर अपराधों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। साइबर ठग सोशल मीडिया और इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर गाय-भैंस की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो डालकर कम कीमत में बेचने का लालच देते हैं। भरोसा जीतने के लिए दूध निकालने, डेयरी फार्म की तस्वीरें और गाड़ी में भैंस लोड करने के वीडियो भी भेजे जाते हैं। बाद में डीजल खत्म होने, जीपीएस खराब होने जैसे बहाने बनाकर एडवांस के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लुभावने ऑनलाइन विज्ञापनों के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.