Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में पीडीएस आटे की गुणवत्ता पर सवाल, तय मानक से चार गुना ज्यादा चोकर मिलने का खुलासा

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) डिपुओं में वितरित किए जा रहे गेहूं के आटे की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में यह पाया गया कि डिपुओं में मिलने वाले आटे में तय मानकों से कई गुना अधिक चोकर (ब्रान) मिलाया जा रहा है। इस खुलासे के बाद न केवल संबंधित सप्लाई फर्म, बल्कि स्थानीय खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है।

2 किलोग्राम आटे में निकला 490 ग्राम चोकर

शनिवार को मंडी शहर के एक पीडीएस डिपो में आयोग अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिपो में मौजूद गेहूं के आटे की मौके पर ही जांच की गई। जांच प्रक्रिया के तहत 2 किलोग्राम आटे को छाननी से छानकर देखा गया, जिसमें से 490 ग्राम चोकर निकला। इसका मतलब यह हुआ कि आटे में लगभग 25 प्रतिशत चोकर मौजूद था, जबकि सरकारी मानकों के अनुसार आटे में चोकर की मात्रा अधिकतम 6 प्रतिशत ही होनी चाहिए।यदि मानकों की बात करें तो 2 किलोग्राम आटे में चोकर की मात्रा लगभग 120 ग्राम तक ही स्वीकार्य है, लेकिन निरीक्षण में इससे चार गुना अधिक चोकर पाए जाने से साफ हो गया कि लाभार्थियों को घटिया गुणवत्ता का आटा वितरित किया जा रहा है। इस जांच के बाद यह भी सामने आया कि 2 किलोग्राम आटे में केवल करीब 510 ग्राम ही उपयोग के योग्य आटा बचा, जबकि शेष हिस्सा चोकर के रूप में अलग हो गया।

पत्रकारों ने डिपुओं से मिल रहे आटे में चोकर की मात्रा अधिक होने के लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले भी मंडी जिला में पीडीएस आटे की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। शनिवार को ही राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने मंडी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया था। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने डिपुओं से मिलने वाले गेहूं के आटे में अधिक चोकर और मिलावट को लेकर सवाल किए। पहले तो अध्यक्ष इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, लेकिन जब बार-बार यही मुद्दा उठाया गया तो उन्होंने उसी दिन डिपुओं का निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।प्रेस वार्ता के कुछ ही घंटों बाद आयोग अध्यक्ष ने अपना वादा निभाते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ मंडी शहर के एक डिपो में औचक निरीक्षण किया, जहां यह गंभीर गड़बड़ी सामने आई। निरीक्षण के बाद अध्यक्ष ने संकेत दिए कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और यदि इसमें सप्लाई फर्म या विभागीय अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत पाई गई, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चोकर, जिसे अंग्रेजी में ब्रान कहा जाता है, गेहूं जैसे अनाज की बाहरी कठोर परत होती है। पिसाई के दौरान यह परत आटे से अलग कर दी जाती है और बहुत कम मात्रा में ही आटे में छोड़ी जाती है। पीडीएस के तहत वितरित आटे में सरकार द्वारा चोकर की अधिकतम सीमा 6 प्रतिशत तय की गई है, ताकि लाभार्थियों को संतुलित और अच्छी गुणवत्ता का आटा मिल सके। लेकिन मंडी के इस डिपो में चोकर की मात्रा 25 प्रतिशत पाई जाना बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है।

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ एसपी कत्याल 

डॉ. एसपी कत्याल ने यह भी कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों और डिपुओं में भी आटे की गुणवत्ता की जांच करवाई जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पीडीएस के लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.