Facebook-f Youtube X-twitter

तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, देशभर में मजबूत हो रही पार्टी की पकड़ : अनिल विज

Ambala, 14 December:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की लहर अब क्षेत्रीय सीमाओं को पार करते हुए पूरे देश में निरंतर मजबूत होती जा रही है। केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता का भरोसा पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है।

मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा 50 सीटों पर जीत दर्ज करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि केरल जैसे राज्य, जहां लंबे समय से वामपंथी दलों का दबदबा रहा है, वहां भाजपा की यह जीत राजनीतिक बदलाव का बड़ा संकेत है। यह परिणाम दर्शाता है कि अब दक्षिण भारत में भी भाजपा अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है।अनिल विज ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में दशकों से सत्ता में रही एलडीएफ को पराजित करना आसान नहीं था, लेकिन जनता ने बदलाव के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा का विकास मॉडल, पारदर्शिता और सुशासन की नीति लोगों को आकर्षित कर रही है।उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए नगर निगम में मिली जीत पर बधाई दी है। शशि थरूर ने अपने बयान में यह भी कहा कि मतदाताओं ने एलडीएफ के लंबे शासन के बाद बदलाव को चुना है और जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। अनिल विज ने कहा कि विपक्ष के नेताओं द्वारा भाजपा की जीत को स्वीकार करना इस बात का प्रमाण है कि चुनाव परिणाम पूरी तरह लोकतांत्रिक और जनभावनाओं पर आधारित हैं।अनिल विज ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा देश के अन्य राज्यों और शहरी निकायों में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा और देश का समग्र विकास है। तिरुवनंतपुरम की जीत भाजपा के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.