Facebook-f Youtube X-twitter

रेलूराम परिवार हत्याकांड: सोनिया की बेल बांड जमा, संजीव पहले ही रिहा

हिसार |  हिसार के 24 साल पुराने चर्चित रेलूराम पूनिया परिवार हत्याकांड में पूर्व विधायक की बेटी सोनिया की अंतरिम जमानत के बाद आज उसके वकील अदालत में बेल बांड जमा करेंगे। इस प्रक्रिया के बाद जेल प्रशासन सोनिया की रिहाई के लिए कार्रवाई करेगा। वहीं, संजीव को पहले ही करनाल जेल से रिहाई मिल चुकी है।

संजीव की मां राजबीरी देवी और चाचा राजेंद्र ने अदालत में बेल बांड के रूप में एक-एक लाख रुपये जमा किए थे। रिहाई के समय ये दोनों भी वहां मौजूद थे।

इस हत्याकांड की घटना 23 अगस्त 2001 की रात हुई थी। हिसार के लितानी गांव स्थित फार्महाउस में पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया, उनकी पत्नी, बेटा-बहू, बेटी, पोता-पोती और एक अन्य बच्चे सहित कुल आठ लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सभी को सोते समय लोहे की राड से मारा गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान हिसार की अदालत ने सोनिया और संजीव को मृत्यु दंड सुनाया था। राष्ट्रपति की तरफ से मर्सी एप्लिकेशन खारिज होने के बाद 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने इनकी सजा उम्रकैद में बदल दी थी।

हाल ही में दोनों की प्रीमेच्योर रिहाई के लिए आवेदन दायर किए गए, जिन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए अंतरिम जमानत प्रदान की। हालांकि, प्रीमेच्योर रिहाई पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

सोनिया और संजीव की रिहाई की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी स्थानीय प्रशासन और अदालत की निगरानी में पूरी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.