Facebook-f Youtube X-twitter

शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस सक्रिय, हुड्डा ने बुलाई विधायक दल बैठक

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दिल्ली में आयोजित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में भाग लेने के बाद कांग्रेस विधायक मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है।

इस बैठक में 18 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक मंगलवार दोपहर करीब दो बजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर होगी। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी इसमें शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस विधानसभा सत्र में खेल सुविधाओं के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में है। दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों—रोहतक के हार्दिक और बहादुरगढ़ के अमन—की अभ्यास के दौरान हुई मौत के बाद खेल संसाधनों की कमी को लेकर कांग्रेस विधानसभा स्पीकर को काम रोको प्रस्ताव देने पर विचार कर रही है। इसी विषय पर कांग्रेस सांसद पहले ही लोकसभा में आवाज उठा चुके हैं और सांसद निधि के समय पर उपयोग न होने को लेकर लोकसभा स्पीकर को ज्ञापन भी सौंपा गया था।

बैठक में दिल्ली की महारैली में हरियाणा से जुटाई गई भीड़ की समीक्षा भी की जाएगी। चूंकि हरियाणा दिल्ली के सबसे नजदीक है, ऐसे में राज्य से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता महारैली में पहुंचे थे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान की आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

इसके अलावा कांग्रेस विधायक किसानों से जुड़े मुद्दों को भी सदन में उठाने की तैयारी में हैं। हाल ही में सरकार द्वारा बारिश और बाढ़ से प्रभावित फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि करीब साढ़े पांच लाख किसानों में से केवल 60 हजार किसानों को ही राहत राशि मिली है। कांग्रेस विधायक इस मामले में सरकार से जवाब मांगने और सदन में व्यापक चर्चा कराने की मांग कर सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.