Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 2029 चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बूथ स्तर पर बीएलओ-2 नियुक्ति शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2029 में होने हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी अपनी “हमारा बूथ, सबसे मजबूत” मुहिम को लगातार विस्तार दे रही है। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पहले ही बीएलओ-1 की नियुक्तियां की जा चुकी हैं, और अब प्रत्येक बूथ पर बीएलओ-2 की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि अगले 15 दिनों के भीतर बूथ स्तर पर बीएलओ-2 की नियुक्तियां पूरी की जाएं। इसके तहत जिलाध्यक्षों ने मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर अपने-अपने क्षेत्रों से नाम तय करने को कहा है। सात दिनों के भीतर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कुल 20,629 मतदान बूथ बनाए गए थे।

पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कवायद की जा रही है। दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी संगठन को सशक्त करने की कोशिशों में जुटा है। ऐसे में भाजपा ने अपने सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारी सौंपने की रणनीति अपनाई है।

बीएलओ की प्रमुख जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया पर नजर रखना होगा। यह सुनिश्चित करना उनका काम होगा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो पाए।

इसके अलावा, बूथ स्तर पर नियुक्त बीएलओ मतदाताओं के निरंतर संपर्क में रहेंगे। वे न सिर्फ लोगों को संगठन से जोड़ेंगे, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रशासन और जनता के बीच सेतु की भूमिका भी निभाएंगे। साथ ही, विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट करने का काम भी करेंगे।

वर्तमान में कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोपों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। भाजपा के अनुसार, पहले से नियुक्त बीएलओ-1 मतदाताओं के बीच जाकर इन आरोपों को निराधार बता रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पार्टी संगठन पहले से मजबूत है और उसे और सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगले 15 दिनों के भीतर बीएलओ-2 की नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। बड़ौली ने कहा कि अन्य दल चुनाव के समय ही जनता को याद करते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता सालभर लोगों के बीच सक्रिय रहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.