Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भागवी-कालियावास बस हादसा: शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी

चरखी दादरी। भागवी–कालियावास गांवों के बीच रविवार सुबह हुए हरियाणा रोडवेज बस और स्कूल बस के भीषण हादसे को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने संबंधित स्कूल को नोटिस जारी कर घटना से जुड़ी पूरी जानकारी तलब की है। स्कूल प्रबंधन को दो दिन के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा, जिसके बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

बताया गया है कि दादरी स्थित आर्यन्स स्कूल की छात्राएं रविवार सुबह स्कूल बस में सवार होकर झज्जर जिले के प्रतापगढ़ जा रही थीं। इसी दौरान घने कोहरे के कारण भागवी और कालियावास के बीच झज्जर से दादरी की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज की बस और स्कूल बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 30 छात्राओं सहित कुल 34 लोग घायल हो गए, जबकि 14 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा इशिका की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। एसडीएम, सीटीएम, डीएसपी और रोडवेज के जीएम अस्पतालों में पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई।

सोमवार को शिक्षा विभाग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल को नोटिस भेजा। नोटिस में बस में सवार छात्राओं की संख्या, यात्रा का उद्देश्य, टूर की अवधि और क्या इस टूर के लिए विभागीय अनुमति ली गई थी, जैसे सवालों के जवाब मांगे गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि स्कूल द्वारा कराया जा रहा यह टूर विभाग की जानकारी में नहीं था। इसी कारण स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.