Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला प्रशासन बनेगा बेसहारा पशुओं का संरक्षक : सभी बेसहारा पशु पहुंचेंगे गौ सदनों में

Shimla, 15 December-:जिला शिमला में सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को अब जिला प्रशासन का संरक्षण मिलेगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को 15 दिवसीय विशेष अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि 1 जनवरी 2026 तक जिले के सभी चिन्हित बेसहारा पशुओं को नजदीकी गौ सदनों में पहुंचाया जाएगा, ताकि नववर्ष में शिमला जिला पूर्ण रूप से बेसहारा पशु मुक्त बन सके।

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि पशुधन हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर है, जिसे बेसहारा छोड़ना न केवल अमानवीय है बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं और पशुओं की मृत्यु का भी खतरा बढ़ता है, विशेषकर सर्दियों में।

जिले में 272 बेसहारा पशु चिन्हित

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों पर पशुपालन विभाग द्वारा कराए गए हालिया सर्वेक्षण में पूरे जिले में 272 बेसहारा पशु चिन्हित किए गए हैं। इन सभी पशुओं को चरणबद्ध तरीके से नजदीकी गौ सदनों में स्थानांतरित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिले में संचालित गौ सदनों में लगभग 3500 पशुओं की क्षमता उपलब्ध है, जिनमें वर्तमान में करीब 2500 पशु रखे गए हैं। इस प्रकार शेष क्षमता में इन बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय दिया जाएगा।

उपायुक्त ने पशुपालकों से अपील की कि जिन लोगों ने अपने पशु छोड़ दिए हैं, वे उन्हें स्वयं वापस ले जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि पशुओं के टैग हटाकर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

एसडीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी समीक्षा बैठक

मंगलवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप सभी एसडीएम, शहरी निकायों के सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान एसडीएम की अध्यक्षता में बेसहारा पशुओं को गौ सदनों तक पहुंचाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की भी भागीदारी रहेगी।

पटवारी और पंचायत सचिवों को निर्देश

उपायुक्त ने सभी पटवारी एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की सूचना तुरंत एसडीएम को देना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सूचना न देने की शिकायतें सामने आई हैं, जिन पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी।बैठक में नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत रांटा, उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नीरज मोहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.