Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा का सीएमजीए 2025: युवाओं के लिए नेतृत्व का मंच

चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सुशासन केवल कानून और आदेश का पालन नहीं, बल्कि लोगों के दिलों को छूने और समाज की नब्ज समझने की कला है। उनका मानना है कि जब हर नागरिक, किसान, मजदूर, युवा और मातृशक्ति यह महसूस करें कि सरकार उनकी अपनी है, तभी सुशासन साकार होता है।

मुख्यमंत्री ने यह बातें सोमवार देर शाम ऋषिहुड विश्वविद्यालय में आयोजित सीएम गुड गवर्नेंस एसोसिएट्स (सीएमजीजीए) 2025 के दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा सुशासन के मुख्य स्तंभ हैं।

सैनी ने बताया कि वर्ष 2016 में शुरू हुआ सीएमजीजीए कार्यक्रम इस सोच से प्रेरित है कि पढ़े-लिखे, ऊर्जावान युवाओं को शासन की मुख्यधारा में शामिल किया जाए। यह कार्यक्रम युवाओं को नौकरी देने का माध्यम नहीं बल्कि उन्हें ‘चेंज-मेकर’ बनाने की प्रक्रिया है। अब तक 175 से अधिक एसोसिएट्स इस पहल का हिस्सा बन चुके हैं, जो गांवों में जाकर संवाद और समस्याओं के समाधान के माध्यम से सुशासन की नींव मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि राखीगढ़ी की 4,600 वर्ष पुरानी सभ्यता इस भूमि की समृद्धि का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि सीएमजीजीए के माध्यम से 70 प्रतिशत से अधिक एसोसिएट्स आज भी नीति अनुसंधान, सामाजिक क्षेत्र और विकास कार्यों में सक्रिय हैं।

इस वर्ष के सीएमजीजीए-2025 चरण का मंत्र है “नवाचार हो चुका है, अब क्रियान्वयन करना है।” इस बार ग्लोबल विलेज फाउंडेशन क्रियान्वयन एजेंसी और ऋषिहुड यूनिवर्सिटी लर्निंग पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। कुल 27 एसोसिएट्स ग्रामीण विकास, नीति अनुसंधान, शासन, जलवायु नीति और डेटा एनालिटिक्स जैसी प्राथमिकताओं पर कार्य करेंगे। ये उम्मीदवार टीआइएसएस, आइआइटी और आइआइएम जैसे प्रमुख संस्थानों से आते हैं और नीति आयोग जैसे संगठनों में कार्यानुभव रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने एसोसिएट्स को संदेश दिया कि इस अवसर को केवल प्रमाणपत्र या करियर की सीढ़ी के रूप में न देखें, बल्कि इसे राष्ट्र-निर्माण के मिशन के रूप में अपनाएं। उन्होंने कहा कि समर्पण, सत्यता, पारदर्शिता और नवाचार की सोच हमेशा बनाए रखें। चुनौतियां आएंगी और गलतियां होंगी, लेकिन उनसे सीखकर आगे बढ़ना ही सच्चा नेतृत्व है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, अतिरिक्त प्रधान सचिव यशपाल यादव, डीसी सुशील सारवान, ग्लोबल विलेज फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित कुमार, ऋषिहुड यूनिवर्सिटी के सीईओ साहिल अग्रवाल और देवेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें हरियाणा में कार्य करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीएमजीजीए कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करना और सुशासन की नीतियों को गांव-से-गांव तक पहुंचाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.