Facebook-f Youtube X-twitter

जालंधर में स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल, बच्चों और अभिभावकों में दहशत

जालंधर I जालंधर के कई स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। ऐहतियात के तौर पर कई स्कूलों को खाली कराया गया, जिससे स्कूल संचालकों, बच्चों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ई-मेल साऊथ सिटी स्थित ला ब्लॉसम स्कूल के मेल बॉक्स में भी प्राप्त हुआ। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक ई-मेल पर इसकी सूचना दी। इसके साथ ही सभी कक्षाओं से बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल ग्राउंड में इकट्ठा किया गया और अभिभावकों को स्थिति की जानकारी दी गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकांश बच्चों को स्कूल बसों के माध्यम से सुरक्षित उनके घरों तक भेजा गया। दोपहर करीब 2 बजे तक पूरा स्कूल खाली करवा लिया गया। स्कूल प्रबंधन ने धमकी भरे ई-मेल के संबंध में थाना सदर के अंतर्गत जमशेर चौकी को भी सूचित किया।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में हैरानी की बात रही कि सूचना देने के बावजूद जालंधर पुलिस का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी स्कूल परिसर में उपस्थित नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की जांच या चेकिंग की गई। इसने यह संदेश दिया कि जालंधर पुलिस ने इस धमकी को हल्के में लिया।

शहर में इस घटना के बाद स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - चैत्र मेलों से एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की आय में बढ़ोतरी,16 लाख का राजस्व अर्जित

चैत्र मेलों से एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की आय में बढ़ोतरी,16 लाख का राजस्व अर्जित

हमीरपुर, अरविंद -:हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिवीजन ने हाल ही में संपन्न चैत्र मास मेलों के दौरान उल्लेखनीय आय दर्ज की है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आयोजित इन मेलों के दौरान निगम ने कुल 16 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह आयोजन 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चला, जिसमें...
Summer Express - Auto Draft

फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: अवैध कॉलोनी से सरकार को लाखों का नुकसान

Summer express, फतेहाबाद |  जिले में अवैध कॉमर्शियल कॉलोनी की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है, जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह पूरा मामला तहसील कार्यालय में नियमों की अनदेखी और मिलीभगत की आशंका को दर्शाता है। जानकारी के अनुसार, मिनी बाईपास के पास बीघड़ रोड...
Summer Express - बिना शिकायत सुधरेंगी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां, निगम ने शुरू की पहल

बिना शिकायत सुधरेंगी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां, निगम ने शुरू की पहल

Summer express, पानीपत |  नगर निगम अब बिना शिकायत के ही प्रॉपर्टी आईडी में मौजूद बड़ी त्रुटियों को सुधारने की पहल करने जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र, कैटेगरी और अन्य तकनीकी खामियों की पहचान स्वयं निगम अधिकारी और कर्मचारी करेंगे। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय (ULB) के एनडीसी पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। निगम...
Summer Express - सहारा योजना में बड़ी गड़बड़ी: बिलासपुर में 90 से अधिक लाभार्थियों के रिकॉर्ड गलत, जांच तेज

सहारा योजना में बड़ी गड़बड़ी: बिलासपुर में 90 से अधिक लाभार्थियों के रिकॉर्ड गलत, जांच तेज

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में मुख्यमंत्री सहारा योजना को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाए जाने के मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। जांच के दौरान अब ऐसे 90 से अधिक अन्य मामलों का भी खुलासा...
Summer Express - तलवंडी साबो में मामूली विवाद में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो भाइयों पर केस दर्ज

तलवंडी साबो में मामूली विवाद में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो भाइयों पर केस दर्ज

Summer express, बठिंडा | पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो क्षेत्र के भागीवांदर गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि मृतक के परिवार में गहरा आक्रोश है। जानकारी के अनुसार,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.