Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा CM सैनी का बड़ा ऐलान, जल्द 5750 पुलिसकर्मी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। CM सैनी ने महिला पुलिसकर्मियों की संख्या को वर्तमान 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। इस निर्णय के तहत पुलिस विभाग में कुल 5750 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसमें 950 महिला कांस्टेबल शामिल हैं।

सरकार ने पुलिस विभाग को 550 अतिरिक्त महिला कांस्टेबल भर्ती करने की स्वीकृति भी प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ पुलिस को एडवांस तकनीक से लैस रखना और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगाने के निर्देश देना अत्यंत आवश्यक है।

सूत्रों के अनुसार, CM सैनी ने यह घोषणा सोमवार को पंचकूला में ‘विकसित भारत—सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा पुलिस ने इंटरस्टेट गैंग्स, नशा तस्करों और साइबर अपराधियों के खिलाफ उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन हॉटस्पोट डोमिनेशन के बारे में बताया कि 12 दिनों में 2 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, ऑपरेशन ट्रेक टाउन में 7,587 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया और 168 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई।

CM सैनी ने सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि नए भर्ती किए जाने वाले पुलिसकर्मी और महिलाओं की संख्या बढ़ने से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा और मजबूत होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.