Facebook-f Youtube X-twitter

अमृतसर स्कूल सुरक्षा अलर्ट: धमकियों के बाद सख्त निर्देश जारी

अमृतसर | जिले के सरकारी, प्राइवेट और एडिड स्कूलों में संदिग्ध व्यक्तियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) राजेश शर्मा ने स्कूल परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड मुख्य गेट पर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। स्कूल प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति यदि परिसर में प्रवेश करता है तो इसकी तुरंत सूचना शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को दी जाए।

राजेश शर्मा ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग पूरी तत्परता के साथ इस दिशा में काम कर रहे हैं। स्कूलों में आने वाले हर अभिभावक, शिक्षक और अन्य व्यक्ति से मुख्य द्वार पर पूछताछ की जाएगी और उनका डेटा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।

इसके साथ ही, स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी शिक्षकों से कक्षा निरीक्षण कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रिंसिपल को दें। छात्रों को भी स्कूल में किसी संदिग्ध स्थिति को देखने पर इसकी सूचना देने के लिए कहा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त निर्देशों के संबंध में जल्द ही स्कूल प्रमुखों को आधिकारिक पत्र जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, रात के समय स्कूल परिसर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी प्रिंसिपलों को दी गई है।

पिछले समय में अमृतसर के कुछ निजी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिन्हें जांच के बाद फर्जी पाया गया। फिलहाल, पुलिस प्रशासन फर्जी ईमेल भेजने वाले शरारती तत्वों की तलाश में सक्रिय है।

स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित और अच्छा शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.