Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनरेगा में बदलाव पर भड़के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, केंद्र पर योजनाओं को कमजोर करने का आरोप

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार न केवल मनरेगा योजना के नाम में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ा रही है, बल्कि इसके संचालन के तरीके में भी ऐसे परिवर्तन किए जा रहे हैं, जो इस योजना की मूल भावना के खिलाफ हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजनाओं को स्वीकार नहीं कर पा रही है। इसी कारण संसद में मनरेगा का नाम बदलने से संबंधित बिल लाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस सरकारों द्वारा शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने में लगी हुई है, लेकिन केवल नाम बदलना ही नहीं, बल्कि योजनाओं की कार्यप्रणाली को भी कमजोर किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश रच रही है। पिछले वर्ष लगभग 14 हजार करोड़ रुपये के कार्य मनरेगा के तहत किए गए थे, लेकिन अब यह अधिकार केंद्र ने अपने हाथ में ले लिया है कि किस राज्य में किस मौसम के दौरान काम मिलेगा। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार ने राज्यों में फसलों के मौसम के आधार पर भी काम की सीमा तय कर दी है।

अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य के मैदानी इलाकों में तराई क्षेत्र में साल में तीन बार फसलें ली जाती हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में सेब की खेती से जुड़े कार्य पूरे वर्ष चलते रहते हैं। ऐसे में यदि फसल के नाम पर मनरेगा का काम रोका जाएगा, तो ग्रामीणों को रोजगार कैसे मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों को समय पर धनराशि नहीं देना चाहती, इसलिए इस तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं।

मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में बेरोजगारी बढ़ेगी। जो लोग खेती के माध्यम से स्वरोजगार में लगे हैं, वे भी बेरोजगार हो सकते हैं और मजदूरी पर निर्भरता बढ़ेगी।इससे पहले पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहले आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर आधार से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें सुविधा मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.