Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक माह में दो देशों और पांच राज्यों तक पहुंचा ‘चलो चंबा’ अभियान, विश्व मानचित्र पर उभरी चंबा की सांस्कृतिक पहचान

Chamba, Manjur Pathan-:जिला चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जिम्मेदार स्थाई पर्यटन और पारंपरिक जीवनशैली को वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाला ‘चलो चंबा’ अभियान बीते एक माह में बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा है। नाट ऑन मैप संस्था के नेतृत्व में यह अभियान अब चंबा और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को पार करते हुए देश के विभिन्न राज्यों और दो विदेशी देशों तक अपनी प्रभावी पहचान बना चुका है।

अभियान के तहत लोगों को चंबा के पारंपरिक व्यंजनों, लोककला, संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और जिम्मेदार पर्यटन के महत्व से अवगत करवाया गया। इस दौरान भारत के पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के आगरा सहित नेपाल और भूटान में अभियान की गूंज सुनाई दी। आगरा में ताजमहल और आसपास के क्षेत्रों में देश-विदेश से आए पर्यटकों को चंबा से जुड़ी जानकारियां दी गईं, वहीं भूटान बॉर्डर और नेपाल में स्थानीय पर्यटन संस्थाओं के साथ मिलकर सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया गया।बिहार की राजधानी पटना के सिटी सेंटर मॉल में आयोजित सातवें हिमालयन ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल में ‘चलो चंबा’ अभियान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। 11 से 13 दिसंबर 2025 तक चले इस महोत्सव में चंबा की लोकसंस्कृति ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दार्जिलिंग और नेपाल की सक्रिय भागीदारी रही।

नाट ऑन मैप के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने कहा कि यह अभियान यह संदेश देता है कि चंबा केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव है, जहां प्रकृति, इतिहास और मानवीय संवेदनाएं एक साथ मिलती हैं। वहीं संस्था के संस्थापक कुमार अनुभव ने जिला प्रशासन चंबा, एक्ट संस्था और आयोजनकर्ताओं का सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि अभियान को देश-विदेश तक पहुंचाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।‘चलो चंबा’ अभियान ने अल्प समय में यह सिद्ध कर दिया है कि सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा पर्यटन ही भविष्य का सशक्त मॉडल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला की क्षेत्रीय फॉरेंसिक लैब बनी प्रायोगिक प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र, देश-विदेश के छात्र ले रहे इंटर्नशिप

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:आधुनिक समय में अपराधों की वैज्ञानिक जांच में फॉरेंसिक साइंस की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि वास्तविक मामलों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इसी दिशा में धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला देश-विदेश के...

यूट्यूब से सीखा हत्या का तरीका, छेड़छाड़ के आरोपी को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना | तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर हत्या करने और हथियार इस्तेमाल करने के तरीके सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के...

जालंधर में किराना स्टोर में चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Summer express, जालंधर | जालंधर के दशमेश नगर इलाके में स्थित एक किराना स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे और तिजोरी से नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो...

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38...

बरसात के मौसम में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बरसात की शुरुआत के साथ ही जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.