Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शीतकालीन सत्र..अविश्वास प्रस्ताव जल्दबाजी और राजनीतिक कुंठा का परिणाम है: सीएम नायब सिंह सैनी

Chandigarh, 20 December-:हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में विस्तार से जवाब दिया। चर्चा की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके वक्तव्य के बाद सदन में मतों की गिनती होगी और उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे उनके जवाब को ध्यानपूर्वक सुनें।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि इससे पहले भी 22 फरवरी 2024 को विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया था, लेकिन मतदान से पहले ही सदन से वॉकआउट कर गया था। उन्होंने कहा कि जब सरकार पर आरोप लगाए जाएं तो वे तथ्यों, सत्य और प्रदेश की वास्तविक स्थिति पर आधारित होने चाहिए, न कि निराशा, हताशा और राजनीतिक कुंठा से उपजे हों। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव जल्दबाजी में लिखा गया प्रतीत होता है और केवल प्रस्ताव लाने की औपचारिकता निभाई गई है।महंगाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष स्वयं यह मानता है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महंगाई के बेकाबू दौर पर रोक लगी है। लोकतंत्र को “तंत्र लोक” कहे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय संस्कृति में “तंत्र” कोई अपशब्द नहीं है और जब शब्द अर्थ खो देते हैं तो संवाद शोर बन जाता है, जिसकी झलक प्रस्ताव के शुरुआती हिस्से में ही दिखती है।

मुख्यमंत्री ने सरकार के विजन पर बात करते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण संकीर्ण नहीं, बल्कि अर्जुन के निशाने की तरह केंद्रित है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करना ही सरकार का लक्ष्य है और उससे पहले विकसित हरियाणा के विजन को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि सच्चा विकास वही है, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी मुस्कुराए।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सड़कों, सुरंगों, रेल परियोजनाओं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध पर कार्रवाई, बेरोजगारी में कमी, बिना खर्ची-पर्ची नौकरियों, शिक्षा संस्थानों के विस्तार, खिलाड़ियों के लिए बढ़े बजट और गरीब कल्याण योजनाओं का हवाला दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यों से परे हैं और जनता के हित में किए गए कार्यों को नज़रअंदाज़ किया गया है। अंत में उन्होंने सदन से आग्रह किया कि जनहित, कार्यों और वास्तविक उपलब्धियों के आधार पर इस अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकार किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में अमृत सरोवर और सिविल अस्पताल रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ, विपक्ष पर बरसे गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों और नागरिक अस्पताल के रिनोवेशन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, उपायुक्त डॉ....

मंगलुरु में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन की मौत

Summer express, मंगलुरु | कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार तड़के भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंकनाडी थाना क्षेत्र के गरोड़ी इलाके में एक बड़ी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में पास के किराए के मकान आ गए। हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो...

पटियाला में पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, 9 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Summer express, पटियाला | नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का आंदोलन बुधवार को और उग्र हो गया। यूनियन के नौ सदस्य तड़के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि...

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.