Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में हरियाणा रोडवेज बस पलटी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, कई यात्री घायल

Karnal, 20 December-:करनाल में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब आईटीआई चौक के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। यह बस सोनीपत डिपो की बताई जा रही है, जिसमें करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान बस सड़क किनारे लगी ग्रिलों को तोड़ते हुए पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में दो से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस को बहुत तेज रफ्तार में चलाया जा रहा था। यात्रियों ने कई बार चालक से गति कम करने की अपील की, लेकिन चालक ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। तेज रफ्तार के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। यात्रियों का आरोप है कि बस के अंदर तेज आवाज में गाने बज रहे थे, जिससे चालक का ध्यान सड़क से भटका हुआ था।बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित रहा।सूचना मिलते ही पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल रेफर किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...

अंबाला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत

Summer express, अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी मार्ग पर नेशनल हाईवे-344 स्थित तेपला क्षेत्र के पास हुआ, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी...

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP-RPF का विशेष चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। दरअसल, पिछले कुछ समय से अंबाला समेत...

गैंगस्टर काला जठेड़ी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मिलने गुरुग्राम पहुंचा

Summer express, गुरुग्राम | कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुग्राम पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात की। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर उसे चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। दिल्ली पुलिस की टीम काला जठेड़ी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.