Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कड़ाके की ठंड में पंचकूला पुलिस का मानवीय चेहरा, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े: डीसीपी सृष्टि गुप्ता

Panchkula, 20 December-:सर्द मौसम में जहां आम जनजीवन ठिठुर रहा है, वहीं पंचकूला पुलिस समाज के कमजोर वर्गों के लिए राहत की किरण बनकर सामने आ रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है।

इसी क्रम में सैक्टर-10 पुलिस चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ सैक्टर-10 क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े वितरित किए। इस दौरान बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को स्वेटर, जैकेट व अन्य सर्दी से बचाव के वस्त्र दिए गए। पुलिस की इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान और राहत साफ दिखाई दी।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि सर्दी किसी की आर्थिक स्थिति देखकर नहीं आती, यह सभी को समान रूप से प्रभावित करती है। इसी सोच के तहत पंचकूला पुलिस जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जहां एक ओर पुलिस ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत नशा तस्करों और जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस टीमें रात के समय खुले में रहने वाले लोगों के लिए सहारा बनकर गर्म कपड़े उपलब्ध करवा रही हैं।

डीसीपी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और सर्दियों के कपड़े दान करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.