Facebook-f Youtube X-twitter

एचपीसीए की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष पद खाली

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की वार्षिक आम बैठक शनिवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम परिसर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अध्यक्ष पद को छोड़कर एचपीसीए की नई कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। खास बात यह रही कि अध्यक्ष पद के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ, जिसके चलते नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष का नाम शामिल नहीं किया गया।

चुनाव परिणामों की जानकारी देते हुए एचपीसीए के पूर्व सचिव अवनीश परमार ने बताया कि विजय कुमार को उपाध्यक्ष, मनुज को सचिव, विशाल शर्मा को संयुक्त सचिव और विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इसके अलावा डॉ. आर.एस. राणा, शिवेंद्र और शैलेंद्र को अपेक्स काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। परमार ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यकाल और उनके स्वयं के सचिव रहते हुए एचपीसीए ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।नई कार्यकारिणी इन कार्यों और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।पूर्व सचिव अवनीश परमार ने यह भी स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद के लिए आवेदन न आने का विषय भविष्य में संगठन के स्तर पर विचाराधीन रहेगा, ताकि एचपीसीए की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती रहे।

वहीं, नवनियुक्त सचिव मनुज ने कहा कि उनका जुड़ाव लंबे समय से एचपीसीए परिवार के साथ रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट खेलने से लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक, उन्होंने एचपीसीए को नजदीक से देखा है। मनुज ने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा तय किए गए विजन को अरुण धूमल के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया और अब नई कार्यकारिणी भी उसी सोच और दिशा में कार्य करेगी।उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और एचपीसीए की प्रतिष्ठा को और मजबूत करने के लिए नई टीम पूरी निष्ठा से काम करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.