Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्वचा रोगों और एलर्जी में कारगर साबित हो रही जलौका रक्तमोक्षण पद्धति

Nurpur, Sanjeev Mahajan-:नूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुलयाली में प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति जलौका रक्तमोक्षण के माध्यम से विभिन्न रोगों का सफल उपचार किया जा रहा है। लगभग 2500 वर्ष पुरानी यह पद्धति पंचकर्म चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण अंग मानी जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य शरीर से दूषित एवं विषाक्त रक्त को बाहर निकालकर स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

इस उपचार प्रक्रिया में औषधीय जोंकों (जलौका) का प्रयोग किया जाता है, जो प्रभावित स्थान से अशुद्ध रक्त को धीरे-धीरे बाहर निकालती हैं। यह चिकित्सा विशेष रूप से त्वचा रोग, एलर्जी, जोड़ों के दर्द, सूजन और रक्तदोष जैसी समस्याओं में प्रभावी साबित हो रही है। अस्पताल में आने वाले रोगियों में इस पद्धति के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. सन्नी जरियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जोंक की लार में पाए जाने वाले हिरुडिन (Hirudin) जैसे जैविक तत्वों में थक्का-रोधी और सूजन-रोधी गुण होते हैं। इससे प्रभावित अंग में रक्त संचार बेहतर होता है, ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है और शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक व स्व-उपचार क्षमता सक्रिय हो जाती है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में बिना अधिक दवाइयों के ही रोगियों को उल्लेखनीय लाभ मिला है।

डॉ. जरियाल के अनुसार, पिछले चार महीनों से अस्पताल में जलौका रक्तमोक्षण उपचार नियमित रूप से किया जा रहा है। रोगियों को सप्ताह में एक बार यह उपचार दिया जाता है और सामान्यतः 5 से 6 सत्रों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। केवल पिछले एक महीने में लगभग 25 रोगियों ने इस पद्धति से उपचार कराया है, जबकि अब तक करीब 70 रोगी इससे लाभान्वित हो चुके हैं।उपचार कराने आईं हौरी देवी ने बताया कि वर्षों से चली आ रही हाथ-पैरों की एलर्जी से उन्हें काफी राहत मिली है। वहीं उनके पति राजेश कुमार ने कहा कि सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में कम खर्च में प्रभावी इलाज मिलना आम लोगों के लिए बड़ी सुविधा है। जलौका रक्तमोक्षण से मिल रहे सकारात्मक परिणामों के कारण क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.