Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के बराड़ा से IPL तक का सफर: दक्ष कामरा का कोलकाता नाइट राइडर्स में चयन, परिवार और अकादमी में जश्न

Ambala, 20 December-:अंबाला जिले के बराड़ा कस्बे के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां की एक क्रिकेट अकादमी से निकलकर युवा क्रिकेटर दक्ष कामरा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जगह बनाई है। दक्ष का चयन आईपीएल की प्रसिद्ध टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में हुआ है। जैसे ही उनके चयन की खबर सामने आई, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, स्कूल और अकादमी में जश्न का माहौल देखने को मिला।

आईपीएल में चयन के बाद दक्ष कामरा आज बराड़ा स्थित अपनी अकादमी पहुंचे, जहां कोच, साथी खिलाड़ी और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और तालियों के बीच दक्ष भावुक नजर आए। बाद में वे अपने स्कूल भी पहुंचे, जहां उनके माता-पिता का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंच पर स्वागत के दौरान दक्ष के माता-पिता भावुक हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इस दौरान दक्ष अपने प्रशंसकों से घिरे रहे और सभी ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

मीडिया से बातचीत में दक्ष कामरा ने कहा कि उनके आईपीएल चयन से परिवार और दोस्त बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया। दक्ष ने बताया कि उन्होंने अंबाला के बराड़ा स्थित अकादमी में कोच हरजोत सिंह के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की है। वे मूल रूप से हिसार के रहने वाले हैं। उनके पिता राकेश कामरा बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार ने हर कदम पर उन्हें पूरा सहयोग दिया।

दक्ष ने बताया कि हाल ही में अहमदाबाद में चल रहे मैचों के दौरान स्काउट टीम की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स और केकेआर की ओर से ट्रायल के लिए बुलाया गया। शानदार प्रदर्शन के बाद केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। दक्ष का सपना अब आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलना है।दक्ष के कोच हरजोत सिंह ने बताया कि वे पिछले सात-आठ वर्षों से दक्ष को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कम उम्र से ही दक्ष में प्रतिभा नजर आने लगी थी और आज उसकी मेहनत रंग लाई है। वहीं, दक्ष के पिता ने कहा कि तमाम मुश्किलों और कोरोना काल के बावजूद कोचों के सहयोग से उनका बेटा इस मुकाम तक पहुंचा है। पूरे परिवार को उम्मीद है कि आने वाले समय में दक्ष देश का नाम रोशन करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.