Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आयुष विभाग के नाम पर गैर-ज़रूरी गतिविधिया.. मूल जिम्मेदारियों से भटक रही कांग्रेस सरकार-सुधीर शर्मा

Shimla, Sanju-:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में शासन का फोकस जनसमस्याओं से हटकर गैर-प्राथमिक गतिविधियों पर केंद्रित हो गया है। प्रदेश इस समय बेरोजगारी, आर्थिक दबाव, कर्मचारियों–पेंशनरों की मांगों और स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन सरकार का ध्यान विभागीय दायित्वों के बजाय आयोजनों में लगा हुआ है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग से जुड़े हालिया पत्र से यह संकेत मिलता है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण विभाग का उपयोग अपने मूल उद्देश्यों से इतर कार्यों के लिए किया जा रहा है। आयुष विभाग का दायित्व पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के संवर्धन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शोध को बढ़ावा देना है, न कि ऐसे कार्यक्रमों में संसाधन झोंकना जिनका सीधा संबंध जनहित से नहीं है।उन्होंने कहा,जब प्रदेश के अस्पताल संसाधनों की कमी से जूझ रहे हों, कर्मचारी अपने बकाया और सुविधाओं के लिए परेशान हों, तब सरकार की प्राथमिकताएं कुछ और ही दिखाई दे रही हैं।”

आयुष कर्मियों की समस्याएं अनदेखी

भाजपा विधायक ने बताया कि आयुष विभाग के चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी लंबे समय से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनमें स्टाफ की कमी, बुनियादी ढांचे की कमजोरी और लंबित भुगतान प्रमुख हैं। इन मुद्दों के समाधान के बजाय विभागीय तंत्र का उपयोग गैर-ज़रूरी गतिविधियों में किया जाना चिंताजनक है।

सरकारी संसाधनों के उपयोग पर सवाल

सुधीर शर्मा ने सवाल उठाया कि क्या सरकारी विभागों का उद्देश्य अब जनसेवा से हटकर आयोजनों के प्रबंधन तक सीमित होता जा रहा है। विभागीय पत्राचार में वित्तीय सहयोग और प्रायोजन से जुड़े उल्लेख यह दर्शाते हैं कि सरकारी ढांचे का प्रयोग किस दिशा में किया जा रहा है।

भाजपा उठाएगी मुद्दा

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से उठाएगी और विभागीय  संसाधनों के उपयोग प्रशासनिक जिम्मेदारियों जनहित की अनदेखी जैसे  मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय की जाएगी। भाजपा जनहित से जुड़े विषयों पर संघर्ष जारी रखेगी और सरकार की कार्यप्रणाली को जनता के सामने लाती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.