Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में ढाई करोड़ रंगदारी केस, STF मुठभेड़ में बदमाश घायल

पानीपत। पानीपत में व्यापारी से ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का सोनीपत एसटीएफ और सीआईए-1 पानीपत की संयुक्त टीम से देर रात मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ मंगलवार रात करीब तीन बजे नौल्था गांव के पास हुई।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने एक व्यापारी को धमकाकर उससे ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ और सीआईए की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को घेर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का असर गहराया, जून 2026 बना देश के सबसे सूखे महीनों में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में सक्रिय एल-नीनो के प्रभाव का असर इस वर्ष भारत के मानसून पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। वर्ष 1927 से लेकर 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह तीसरा अवसर है, जब जून का महीना देश के लिए सबसे अधिक शुष्क महीनों में शामिल...

गुरदासपुर में सरपंच के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सदर थाना क्षेत्र के गांव चोड़ सिधवां में मौजूदा सरपंच के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त...

घोषणापत्र में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, एक साल बाद सड़क पर प्रदर्शन… कांग्रेस बताए जनता को गुमराह क्यों किया?

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस द्वारा 20,000 लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जनता की चिंता नहीं, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी है। संजीव राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के...

661 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। 661 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत पंचकूला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से...

हिमाचल में बढ़ते आपदा संकट पर बोले पूर्व IFS अधिकारी, “बिना पर्यावरण संरक्षण के विकास बनेगा विनाश का कारण

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:  धर्मशाला में सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सोमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल के वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ अनियोजित विकास भी एक बड़ा कारण है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.