Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी में शिवालिक स्कूल ने मनाया धूमधाम से पुरस्कार समारोह

चिंतपूर्णी I शिवालिक स्मार्ट किड्स स्कूल नारी चिंतपूर्णी ने अपने पहले वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एमडी सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी, डॉक्टर राजेश कुमार ने सरस्वती माता का दीप प्रज्वलित कर किया। विशेष अतिथि के रूप में एसएचओ थाना चिंतपूर्णी जयराम शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन ने गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के एमडी, मलकीत सिंह राणा ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छठी से आठवीं कक्षा भी शुरू की जाएगी। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें और ट्यूशन पर अधिक खर्च न करें। यदि किसी बच्चे में कोई कमी हो, तो स्कूल द्वारा अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से उसकी पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस वार्षिक समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं। भारतीय सेना पर आधारित प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण बनाया, जबकि “एक बटा दो” और “दो बटा चार” गीतों पर छात्रों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में अभिभावक, गणमान्य व्यक्ति और स्कूल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अंत में, स्कूल प्रबंधन ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.