Facebook-f Youtube X-twitter

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

शिमला | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में CTO चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में उन्होंने केंद्र सरकार के इस कदम की निंदा की।

विनय कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली NDA सरकार योजना का नाम “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB G RAM G)” करने जा रही है, जो गलत और अव्यवस्थित तरीका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस सत्ता में लौटने पर इस योजना का नाम फिर से महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाएगा और इसमें अनावश्यक बदलाव नहीं किए जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए रोजगार का मजबूत आधार रही है। योजना का नाम बदलना महात्मा गांधी की विचारधारा और गरीबों के अधिकारों पर सीधे हमला है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले मनरेगा का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करती थी, जबकि अब इसे 60:40 के अनुपात में किया जा रहा है, जिससे राज्य सरकारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और छोटे राज्यों के ग्रामीण मजदूरों, किसानों और मनरेगा कर्मचारियों को सीधे नुकसान होगा।

विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस योजना के नाम और उसके मूल उद्देश्य की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के चलते जिले...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...
Summer Express - Auto Draft

कुमारग्राम में BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, चुनावी हिंसा से तनाव

Summer express, कोलकाता |  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज स्थित एक मतदान केंद्र पर पहले भाजपा...
Summer Express - नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नगर परिषद नूरपुर में चुनावी माहौल के बीच राज्य चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरू...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.