Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदकोट सड़क हादसा: घने कोहरे ने बढ़ाई जोखिम

पंजाब | पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फरीदकोट जिले से सामने आया है, जहां आज सुबह विजिबिलिटी न के बराबर होने के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी बठिंडा जा रही स्कूल बस गिद्धड़बाहा-मलोट रोड पर थेहड़ी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसा इतना गंभीर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में कॉलेज स्टाफ और छात्र सवार थे। इस घटना में स्टाफ, ड्राइवर और लाइब्रेरियन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छात्रों को मामूली चोटें आईं। घायलों को तुरंत बठिंडा रेफर किया गया। बस ड्राइवर ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे बस ट्रक से टकरा गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इसी बीच जालंधर में भी घने कोहरे के कारण भयानक सड़क हादसा हुआ। पी.ए.पी. चौक में पंजाब रोडवेज और एक प्राइवेट बस की टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए।

मौसम विभाग ने चेताया है कि राज्य के कई जिलों में घना कोहरा बना रह सकता है, खासकर सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है। 24 दिसंबर को कोहरे की तीव्रता और बढ़ने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, गैर-जरूरी यात्रा टालें और मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पर नजर रखें।

यह स्थिति सड़क और रेल यातायात दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, इसलिए नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...

जिला लाइब्रेरी में बढ़ी पाठकों की संख्या, प्रशासन ने तैयार किया नया स्पेस

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर में युवाओं, खासकर जेनजी के बीच लाइब्रेरी में घंटों बैठकर पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। घर के माहौल में बार-बार होने वाले व्यवधानों के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में शांत और एकांत माहौल उपलब्ध कराने वाली लाइब्रेरी युवाओं के लिए बेहतर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.