Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी हादसा: बाइक रिपेयरिंग दुकान में कंप्रेसर फटने से मौत

भिवानी |हरियाणा के भिवानी जिले के मंढोली कला गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक रिपेयरिंग की एक दुकान में हवा भरने वाले कंप्रेसर की टंकी अचानक फट गई। तेज धमाके के साथ दुकान की छत और दीवारें उड़ गईं, जिससे मौके पर मौजूद दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर दुकानदार ऋषि और एक अन्य युवक विजेंद्र बैठे हुए थे। इसी दौरान दुकान में रखा कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दुकान की छत और दीवारें टूटकर बिखर गईं और मलबा आसपास की सड़क तक जा गिरा।

धमाके की चपेट में आकर दुकान में मौजूद ऋषि और विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सड़क से गुजर रहे दो अन्य युवक भी मलबा गिरने से बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दुकानदार ऋषि और युवक विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर बहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कंप्रेसर टंकी के अधिक दबाव में फटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

इस हादसे ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की दुकानों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की नियमित जांच की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.