Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोरबा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, नकाबपोश हमलावर फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े भाजपा के एक स्थानीय नेता की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के कारखाना मोहल्ला निवासी भाजपा नेता, जनपद सदस्य एवं ठेकेदार अक्षय गर्ग की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। अक्षय गर्ग केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान काले रंग की कार में सवार तीन नकाबपोश बदमाश मौके पर आए और कुल्हाड़ी व चाकू जैसे धारदार हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। तनाव की स्थिति को देखते हुए कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे।

कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई है और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.