Facebook-f Youtube X-twitter

कोहरे में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल

यमुनानगर । यमुनानगर जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जगाधरी–पोंटा साहिब नेशनल हाईवे पर मुंडाखेड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई और चालक लकड़ियों के नीचे दब गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब छह बजे इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक बाल-बाल बच गया, जबकि चालक लकड़ियों के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर पर सवार दूसरे युवक ने पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर पहुंचकर मजदूरों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लकड़ियों के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी इमरान और बुशरा ने बताया कि घायल चालक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.