Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में कुख्यात अपराधी पर कार्रवाई, अवैध मार्केट ध्वस्त

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक और कुख्यात अपराधी पर शिकंजा कसा है। अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी जमीन और उससे संचालित अवैध कारोबार को ध्वस्त किया गया। यह बीते एक सप्ताह में गुरुग्राम पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

मंगलवार को सेक्टर-37 थाना पुलिस ने खांडसा गांव में कुख्यात अपराधी रिक्की द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई गई अवैध मार्केट को बुलडोजर से गिरा दिया। आरोपी रिक्की के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में अलग-अलग जिलों में कुल 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम पुलिस ने ऐसे अपराधियों की सूची तैयार की है, जो आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध और अनैतिक तरीके से संपत्ति अर्जित कर आर्थिक लाभ कमा रहे हैं और लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन अपराधियों के अवैध निर्माण और संपत्तियों को नष्ट करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है।

इसी अभियान के तहत सेक्टर-37 थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी रिक्की के अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 39 वर्षीय रिक्की खांडसा गांव का स्थायी निवासी है और बचपन से ही असामाजिक तत्वों के संपर्क में आकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़ा, लोगों में दहशत फैलाने, हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी कई बार जेल जा चुका है और वर्तमान में आर्म्स एक्ट के एक मामले में भोंडसी जेल में बंद है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने एचएसआईआईडीसी की भूमि पर अवैध कब्जा कर लगभग 100 अस्थायी और 10 पक्की दुकानें बना रखी थीं। इन दुकानों के माध्यम से वह प्रतिमाह करीब 5 से 6 लाख रुपये की अवैध वसूली कर रहा था।

मंगलवार को थाना प्रभारी सेक्टर-37 इंस्पेक्टर मंजीत के नेतृत्व में करीब 80 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान डीटीपी अधिकारी आरएस बाठ, एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार, एएम अजय कुमार और एन्फोर्समेंट अधिकारी मोहित का सहयोग लिया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.