Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला बाईपास को बड़ी राहत: टनल नंबर-5 का ब्रेकथ्रू पूरा, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

Shimla, 24 December-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान की दिशा में एक और अहम उपलब्धि दर्ज की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की शिमला बाईपास परियोजना के तहत टनल नंबर-5 का निर्माण कार्य निर्णायक चरण में पहुंच गया है। मंगलवार को इस सुरंग के दोनों सिरे आपस में मिल गए, जिसे परियोजना का महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, करीब 210 मीटर लंबी इस टनल का निर्माण कार्य 22 मई 2025 को शुरू किया गया था। गावर और भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने महज 7 महीनों में इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद टनल का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मैथड (NATM) तकनीक से किया गया, जिसे पहाड़ों में सुरंग निर्माण के लिए सबसे सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है।

यह टनल शिमला बाईपास को इसके अंतिम छोर चलौंठी से जोड़ती है। इसके चालू होने के बाद अटल सुपर स्पैशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना तक मरीजों और उनके परिजनों की पहुंच काफी आसान हो जाएगी। अभी तक संकरे रास्तों और भारी ट्रैफिक के कारण अस्पताल पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

27.457 किलोमीटर लंबी शिमला बाईपास परियोजना चंडीगढ़-शिमला कॉरिडोर का अहम हिस्सा है, जिसमें कुल पांच टनल बनाई जा रही हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर शिमला शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ढली तक पहुंचने का समय लगभग एक घंटा घट जाएगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ऊपरी शिमला के लोगों के लिए यह मार्ग एक लाइफलाइन साबित होगा। खासकर सेब सीजन के दौरान बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.