Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म केस में आरोपी को 20 साल सजा

रेवाड़ी | नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) लोकेश गुप्ता की अदालत ने जिला झज्जर निवासी आरोपी राजेश को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 26 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 20 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेवाड़ी शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 10 जून 2020 को अपनी दादी से मिलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

जांच के दौरान रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई, जिसके आधार पर परिजनों ने झज्जर जिले के निवासी राजेश पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने 18 जून 2020 को आरोपी को गुरुग्राम के गांव कादीपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने राजस्थान के कोटपूतली जिले के एक गांव से नाबालिग लड़की को बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

जांच पूरी होने पर पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाह पेश किए। सभी तथ्यों और प्रमाणों पर विचार के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.