Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला मैराथन में अव्यवस्थाओं पर सवाल, पंजीकरण के बावजूद दौड़ से बाहर किए गए प्रतिभागियों का विरोध

Dharamshala, Rahul-:कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत आयोजित धर्मशाला मैराथन उस समय विवादों में घिर गई, जब पंजीकरण कराने के बावजूद कुछ प्रतिभागियों को दौड़ में शामिल होने से रोक दिया गया। इस घटना से आक्रोशित सात प्रतिभागियों ने ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और आयोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

प्रतिभागियों का कहना है कि उन्होंने मैराथन के लिए समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था और निर्धारित शुल्क भी जमा किया था। इसके बावजूद दौड़ के दिन उनका नाम प्रतिभागियों की सूची में नहीं पाया गया। उनका आरोप है कि आयोजकों की ओर से न तो पहले कोई सूचना दी गई और न ही मौके पर कोई स्पष्ट जवाब मिला, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होना पड़ा।प्रतिभागियों ने बताया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से सुबह लगभग चार बजे धर्मशाला पहुंचे थे, ताकि समय पर दौड़ में भाग ले सकें। लेकिन आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद जब उन्हें दौड़ में शामिल नहीं होने दिया गया, तो उन्होंने बार-बार आयोजकों से संपर्क किया। बावजूद इसके, उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। मजबूर होकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ट्रैक पर बैठने का फैसला किया।

प्रदर्शन कर रहे प्रतिभागियों का कहना है कि मीडिया के हस्तक्षेप के बाद आयोजकों ने शुल्क वापसी की पेशकश की, लेकिन उनका उद्देश्य पैसे वापस लेना नहीं, बल्कि मैराथन में भाग लेना था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे अपनी शिकायत उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहते थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।गौरतलब है कि प्रशासन और आयोजकों की ओर से बड़े स्तर पर आयोजित इस मैराथन में हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इतनी व्यापक व्यवस्थाओं के बावजूद कुछ प्रतिभागियों को दौड़ से वंचित क्यों रहना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक आयोजकों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.