Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC  मामला: विपक्ष ने सरकार पर व्यवस्था पतन करने का लगाया आरोप..सीएम बोले डॉक्टर को ऐसा व्यवहार नहीं देता शोभा

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में सामने आए मारपीट के मामले पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ कथित मारपीट के आरोपी डॉक्टर राघव नरूला को पद से हटाते हुए उनका कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। घटना 22 दिसंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मरीज अस्पताल इलाज और राहत की उम्मीद लेकर आते हैं और ऐसे में डॉक्टरों से संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, डॉक्टर को इस तरह का आचरण शोभा नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा और कार्य स्थितियों को लेकर गंभीर है तथा उनके कार्यभार को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बावजूद इसके, मरीज के साथ हिंसा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

वहीं इस पूरे मामले पर विपक्ष ने भी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास का रिश्ता बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। साथ ही यह भी विचार किया जाना चाहिए कि अस्पतालों में ऐसा माहौल क्यों बन रहा है। हालांकि उन्होंने डॉक्टर को हटाए जाने के फैसले पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया।

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस घटना को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह केवल IGMC शिमला की घटना नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में व्यवस्था पतन का संकेत है। सरकार के तीन साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था कमजोर हुई है और हर क्षेत्र में अव्यवस्था दिखाई दे रही है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं में संसाधनों की कमी के कारण डॉक्टर असंतोष में हैं और मरीज उचित इलाज न मिलने से परेशान हैं। उनके अनुसार यह घटना किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता को दर्शाती है.फिलहाल सरकार की कार्रवाई के बाद मामला शांत होता दिख रहा है, लेकिन इस घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों के माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.