Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यपाल कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नाम से किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में राज्यपाल कटारिया के खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

यह विवाद तीन दिन पहले उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप और उनके शासन को लेकर दिए गए कटारिया के बयान के बाद सामने आया है। उनके बयान को लेकर विभिन्न संगठनों और वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर धमकी, समर्थन करने वाले भी आए सामने

धमकी भरी पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा इसका समर्थन किए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। हालांकि, अब तक राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। राज्यपाल ने भी इस पूरे मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह पोस्ट किस अकाउंट से की गई, इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं और कहीं इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना या किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की धमकी, आपत्तिजनक या भड़काऊ बयानबाजी को गंभीरता से लिया जाएगा। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 22 दिसंबर को गोगुंदा में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही यह मामला विवाद का विषय बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.