Facebook-f Youtube X-twitter

हाईवे लंगर में चाय परोसते दिखे सीएम सैनी, वीडियो वायरल

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेशभर में जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। विकास कार्यों, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते मुख्यमंत्री लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

हाल ही में अंबाला से कुरुक्षेत्र के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाईवे पर लगे गुरु के लंगर में पहुंचकर सेवा की। उन्होंने श्रद्धालुओं को चाय प्रसाद वितरित किया और स्वयं भी चाय प्रसाद ग्रहण कर गुरुओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का सादगीपूर्ण और विनम्र स्वरूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

मुख्यमंत्री ने इस सेवा भाव को अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि गुरु के लंगर में सेवा करने का अवसर उनके लिए सौभाग्य का विषय रहा और श्रद्धालुओं की सेवा कर उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई।

उधर, 25 दिसंबर को पंचकूला में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस हरियाणा के लिए गर्व का प्रतीक है।

सीएम सैनी ने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंचकूला में 41 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा के सभी शहरी स्थानीय निकायों में एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा और वहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के 87 शहरी स्थानीय निकायों में इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं और आगामी छह माह के भीतर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सरकार के इन फैसलों को जनभावनाओं से जुड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश में सुशासन और विकास की दिशा को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.