Nahan,Satish Sharma-:गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चार साहिबजादों की महान शहादत को समर्पित शहीदी समागम के अवसर पर जिला सिरमौर में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वीरवार देर शाम पांवटा साहिब से नाहन तक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के नाहन पहुंचते ही पूरे शहर का माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया। सिख संगत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।
नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई, गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी और कीर्तन की मधुर वाणी ने संगत को भावविभोर कर दिया। रास्ते भर श्रद्धालु “जो बोले सो निहाल” और “सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ नगर कीर्तन में शामिल होते रहे। शहर में जगह-जगह संगत के लिए जलपान और लंगर की व्यवस्था भी की गई थी।गुरुद्वारा साहिब नाहन में चार साहिबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति नाहन के अध्यक्ष अमृत शाह ने बताया कि शहीदी समागम के तहत अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और गुरु इतिहास से जुड़ी कथाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार द्वारा दिए गए महान बलिदान को याद किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा और जबरन धर्म परिवर्तन के विरोध में गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार ने अद्वितीय बलिदान दिया। चार साहिबजादों की शहादत न केवल सिख समाज, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। यह समागम आने वाली पीढ़ियों को सत्य, साहस और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। शहीदी समागम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश भी देखने को मिल रहा