Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

पलवल  | पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र के बसंतगढ़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता गोपाल, निवासी उदाका गांव, जिला डीग (राजस्थान) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों कविता और उसकी बहन की शादी 5 मई 2024 को बसंतगढ़ गांव के रहने वाले दो भाइयों प्रकाश और मनीष के साथ की थी। विवाह के समय उन्होंने अपनी आर्थिक क्षमता से बढ़कर दान-दहेज दिया था, जिसमें सोने की अंगूठियां, अन्य आभूषण और पूरा घरेलू सामान शामिल था।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। पिता का कहना है कि दहेज को लेकर कविता के साथ लगातार मारपीट की जाती थी, जिससे परेशान होकर वह करीब चार महीने तक मायके में रही। इस दौरान समझौते के तहत उन्होंने मोटरसाइकिल के लिए 50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन आरोप है कि ससुराल वालों ने वह रकम शराब और जुए में खर्च कर दी।

परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पहले ही समझा-बुझाकर कविता को दोबारा ससुराल भेजा गया था। अब अचानक उसकी मौत की सूचना मिलने से परिवार सदमे में है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत कविता को जहर देकर मार डाला।

चांदहट थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.