Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हैदराबाद में पति की हैवानियत, बच्चों के सामने पत्नी जिंदा जलाई

हैदराबाद  | तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नल्लाकुंटा इलाके में एक पति ने अपने ही बच्चों के सामने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मां को बचाने दौड़ी नाबालिग बेटी को भी आरोपी ने आग की लपटों में धकेल दिया। इस दर्दनाक घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर हादसे से बाल-बाल बच गई।

पुलिस के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली वारदात 24 दिसंबर को क्रिसमस से एक दिन पहले हुई। मृतका की पहचान त्रिवेनी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति वेंकटेश वारदात के बाद से फरार है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि वेंकटेश और त्रिवेनी की लव मैरिज हुई थी और उनके दो बच्चे—एक बेटी और एक बेटा—हैं। बीते कुछ समय से आरोपी पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 24 दिसंबर को झगड़े के दौरान वेंकटेश ने आपा खो दिया और बच्चों के सामने ही त्रिवेनी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

जब उनकी बेटी मां को बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपी ने उसे भी आग की ओर धकेल दिया, जिससे वह झुलस गई। घटना को अंजाम देने के बाद वेंकटेश मौके से फरार हो गया। घर से उठती चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन तब तक त्रिवेनी की जलने से मौत हो चुकी थी।

घायल बेटी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.