Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NEP-2020 के बेहतर क्रियान्वयन पर हरियाणा में एक्सीलेंस अवार्ड

चंडीगढ़  | हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शैक्षणिक संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य NEP-2020 इम्प्लीमेंटेशन एक्सीलेंस अवार्ड–2025 का आयोजन 29 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह सम्मान समारोह स्वर्ण जयंती भवन, सेक्टर-3, पंचकूला में आयोजित होगा।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा करेंगे। समारोह में राज्य की सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आमंत्रित किया गया है, जो उच्च शिक्षा में NEP-2020 के सफल क्रियान्वयन से जुड़े अपने अनुभव, नवाचार और उपलब्धियां साझा करेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, नवाचार को बढ़ावा देना और नीति के प्रमुख प्रावधानों—जैसे समग्र शिक्षा, कौशल विकास, मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच और डिजिटल शिक्षा—को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देना है।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। इससे राज्य में शिक्षा सुधारों की गति तेज होने और NEP-2020 के लक्ष्यों को धरातल पर उतारने में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून: 31 जुलाई तक बारिश, 13 जिलों में अलर्ट

Summer express, अमृतसर | पंजाब में मंगलवार से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर और पूर्वी पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई...

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जारी केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Summer express, रुद्रप्रयाग | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार सुबह रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम में कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिला, जिससे केदारनाथ धाम की यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। हालांकि,...

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.